केजरीवाल से मिले अर्की के आप प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल, प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से अर्की विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल ने मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश के 15 कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें अर्की से प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल भी शामिल रहे। पार्टी के अनुसार, हिमाचल में ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ 2 अगस्त से चलाया जा रहा है और इसके तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा गोविंद, सह प्रभारी अजय राजपूत, शिमला संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी दीपक झा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
अशोक चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिया गया प्रशंसा पत्र कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धन है। उन्होंने कहा कि ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ को प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page