शिमला-हरथु बस सेवा बहाल करने समेत तीन निजी बसों को नियमित चलाने की मांग।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन, ग्राम पंचायत शहरोल की बैठक अध्यक्ष देवराज कौंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और बंद पड़ी बस सेवाओं को बहाल करने की मांग उठाई गई।

(प्रतीकात्मक छायाचित्र, यह ओरिजनल नही है)

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिमला से हरथु के लिए बंद पड़ी बस सेवा को जल्द बहाल कर नियमित रूप से चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह बस सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा बुजुर्गों को शिमला आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बैठक में इसके अलावा पट्टा बरावरी से शहरोल, भूमती से दाड़लाघाट तथा शहरोल से चंडी वाया अर्की-कुनिहार चलने वाली तीन निजी बस सेवाओं को भी नियमित करने की मांग की गई। एसोसिएशन ने कहा कि इन बस सेवाओं के नियमित संचालन से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
एसोसिएशन ने परिवहन विभाग से सभी मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई करते हुए बस सेवाओं को नियमित करने का आग्रह किया है। इस दौरान बैठक में मनसा राम कौंडल, रामकृष्ण, प्रताप कौंडल, हरिसिंह और श्यामलाल कौशल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page