जिला परिषद वार्ड लग कांग्रेस कमेटी का गठन, छोटू राम बने महासचिव

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। जिला परिषद वार्ड लग के लिए कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत क्यार-कनैता के प्रधान छोटू राम को जिला परिषद वार्ड लग कांग्रेस कमेटी का जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) नियुक्त किया गया है।


कमेटी में विभिन्न पदों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिसूचना के अनुसार जगन नाथ शर्मा को इंचार्ज, जबकि संजीव कौशल और सतीश ठाकुर को ऑब्जर्वर बनाया गया है। इसके अलावा महासचिव, सचिव, उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य और सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर सहित विभिन्न पदों पर भी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है।

छोटू राम की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से वार्ड में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page