भाजपा अर्की मंडल की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-भाजपा अर्की मंडल की मासिक बैठक बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में मंडल अध्यक्ष रीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला सोलन के प्रभारी एवं सह प्रभारी संदीपनी भारद्वाज तथा जिला सोलन अध्यक्ष रतन सिंह पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा कार्यकाल के अवसर पर चलाए जा रहे संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 100 दीपक जलाए जाएंगे।


इस दौरान कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला व मंडल के पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष व प्रभारी तथा बूथ अध्यक्ष सहित करीब 90 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक गोविंद शर्मा, मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप, रूप राम शर्मा, प्रतिभा कंवर, जयनंद शर्मा, सुरेश जोशी, हीरा पाल, प्रभा भारद्वाज,किरण कौंडल, विनती मुकुल,दलीप पाल, सावित्री कश्यप, केसी पंवर, भावना गुप्ता, श्यामा नंद शांडिल, हरीश कुमार, सुनीता रघुवंशी, यशवंत ठाकुर, गीता देवी, गोपाल, नवीन गुप्ता, कृष्ण देव, वंदना गुप्ता और दिनेश गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page