पूबोवाल व हीरा स्कूल में 10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। 10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत जिला ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूबोवाल व हीरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ, सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।


कार्यक्रम के दौरान बीके अवधेश ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली, आत्मबल, जीवन मूल्यों तथा लक्ष्यपूर्ण जीवन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और मजबूत आत्मबल के साथ युवा जीवन की चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से कर सकते हैं।


बीके बबीता ने विद्यार्थियों से जीवन में श्रेष्ठ मूल्यों को अपनाने तथा नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में अच्छे संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित होने से समाज में भी सकारात्मक बदलाव आता है।
कार्यक्रम में नाजिर सिंह और भीष्म सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा नशे सहित सभी नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहने का संकल्प लिया।


10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान का उद्देश्य केवल प्रतिज्ञा करवाना नहीं, बल्कि स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को प्रोत्साहित करना है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page