अर्की के लेहताणा गांव के रमेश कुमार एएसआई पद पर पदोन्नत

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत दधोगी के गांव लेहताणा निवासी रमेश कुमार को पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक एसएसआईI) पद पर पदोन्नति मिली है। उनकी पदोन्नति के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन में पाइपिंग समारोह आयोजित किया गया।


समारोह में रमेश कुमार को पदोन्नति के बाद नई रैंक के प्रतीक लगाए गए। पुलिस विभाग में अपनी सेवाओं के दौरान रमेश कुमार ने कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारियां निभाईं। पदोन्नति उनके कार्य एवं सेवाओं की सराहना के रूप में देखी जा रही है।
रमेश कुमार की पदोन्नति पर उनके परिजनों, ग्रामीणों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page