बंगोरा स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक पाठशाला एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला बंगोरा का संयुक्त स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों की प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने विशेष रूप से भाग लिया।विद्यालय के मीडिया प्रभारी गगन चतुर्वेदी ने बताया कि
समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण के बाद भारत माता पूजन एवं सामूहिक वंदेमातरम् के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूहगान, एकल गान, भाषण, गिद्दा, देशभक्ति नृत्य एवं एकल नृत्य सहित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।


राजकीय माध्यमिक पाठशाला की प्रभारी गिरिजा ठाकुर एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला की प्रभारी रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत करवाते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक कमलकांत ने समारोह में पहुंचे अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन समितियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। संयुक्त समारोह में पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page