कुनिहार में पेंशनर्ज ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ, कुनिहार इकाई द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस इकाई अध्यक्ष आर.पी. जोशी के निवास स्थान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सलामी देने के साथ हुआ। इसके बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष आर.पी. जोशी और प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इंद्रपाल शर्मा ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सभी पेंशनरों तथा हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति और भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों व सदस्यों को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


समारोह में ओम प्रकाश गर्ग, जगदीश चंदेल, गोपाल शर्मा, आर.पी. जोशी, एस.पी. शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, शिवराम पाल, मनोहर लाल शर्मा, डॉ. कीर्ति सिंह, हरदेव भारद्वाज, ओम प्रकाश राणा, हरिदास, सोहनलाल शर्मा, भगवान सिंह, सतपाल शर्मा, रामलाल, विद्या गर्ग, कंचनमाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page