ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज । हिमाचल एकेडमिक स्कूल बाहवां में शिक्षकों के लिए वैदिक गणित पर जानकारीपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षक सुरेंद्र शर्मा, टीजीटी (नॉन-मेडिकल) ने शिक्षकों के साथ वैदिक गणित की सरल तकनीकों, आसान तरीकों और उपयोगी सूत्रों को साझा किया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के गणितीय कौशल को बढ़ाना तथा विद्यार्थियों के लिए गणित विषय को अधिक सरल, रोचक और आकर्षक बनाना रहा। इस दौरान शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए वैदिक गणित की विभिन्न तकनीकों की जानकारी हासिल की।

कार्यशाला के समापन पर विद्यालय के एमडी आरआर शर्मा ने सुरेंद्र शर्मा का उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन और उपयोगी सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण सत्र शिक्षकों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों तक विषय को सरल तरीके से पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।




