पंचायत समिति कुनिहार के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला, बैठक में नहीं पहुंचे सदस्य

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज –  पंचायत समिति कुनिहार विकास खंड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को उपमंडल कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ, जिसके चलते कोरम पूरा नहीं हो सका और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया।


निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को चुनाव प्रक्रिया के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन किसी भी सदस्य के बैठक में नहीं पहुंचने से चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब पंचायत समिति कुनिहार के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए आगामी तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।

गौरतलब है कि करीब ढाई महीने बीत जाने के बाद भी पंचायत समिति कुनिहार के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है। चुनाव लंबित रहने के कारण पंचायत समिति के माध्यम से विकास कार्यों को करवाने में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
इस संबंध में एसडीएम अर्की निशांत तोमर ने बताया कि पंचायत समिति कुनिहार के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोमवार को बैठक बुलाई गई थी। बैठक में किसी भी सदस्य के उपस्थित नहीं होने के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि चुनाव की आगामी तिथि जल्द निर्धारित कर दी जाएगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page