आरोग्य भारती ने कोठी-कुनाल में किया औषधीय पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत पलानिया के कोठी-कुनाल गांव में आरोग्य भारती जिला शिमला द्वारा औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ औषधीय पौधों के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।


कार्यक्रम में आरोग्य भारती के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार मेहता, प्रांत सह सचिव डॉ. नरेश कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. के.डी. शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल शर्मा, पर्यावरण आयाम प्रमुख ललित कटोच, पूर्णकालिक कार्यकर्ता अरविंद , सुरेश चंद गुप्ता, जीवन शर्मा तथा डॉ. कुसुम शर्मा ने भाग लिया।


इस दौरान हरड़, बहेड़ा, आंवला, दाड़िम, बिल्व, उदुम्बर, शतावरी और कुशा सहित विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को इन पौधों के औषधीय गुणों, आयुर्वेद में उनकी उपयोगिता तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत पलानिया की प्रधान मीनाक्षी वर्मा, वार्ड सदस्य हेमराज ठाकुर, जगत राम वर्मा, अधिवक्ता विशाल वर्मा, आयुष, विक्की, पियूष सहित स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिमाचल प्रांत के प्रांत सह सेवा प्रमुख राजेंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे।


आरोग्य भारती जिला शिमला के अध्यक्ष डॉ. के.डी. शर्मा ने कहा कि औषधीय पौधों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। ऐसे पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं औषधीय पौधों के संवर्धन के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page