अर्की पुलिस ने सात साल पुराने धोखाधड़ी मामले के भगोड़े आरोपी को पंजाब से दबोचा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़– जिला पुलिस द्वारा गठित पी.ओ. (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) सैल की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक भगोड़े आरोपी को पंजाब के खरड़ क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 47 वर्षीय सुखजिंदर सिंह पुत्र हरिचरण, निवासी गांव कोटला भड़ी, डाकघर समराला, जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में पुलिस थाना अर्की में धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने एचडीएफसी एर्गो (HDFC ERGO)जनरल इंश्योरेंस कंपनी की फर्जी बीमा पॉलिसी तैयार कर उसे एमएसीटी कोर्ट सोलन में प्रस्तुत किया तथा जाली दस्तावेजों के आधार पर बीमा कंपनी से मुआवजा प्राप्त करने का प्रयास किया था।


मामले की जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में पेश किया गया था। हालांकि ट्रायल के दौरान बार-बार न्यायालय में पेश होने के निर्देशों के बावजूद वह अनुपस्थित रहा। इसके चलते माननीय न्यायालय ने 26 जनवरी 2026 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था।
पुलिस थाना अर्की की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। गुप्त सूचना और सतत निगरानी के आधार पर पुलिस ने 11 जून को उसे खरड़ (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना अर्की में अभियोग संख्या 56/2026 के तहत धारा 209 एवं 269 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आज शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।मामले की जांच जारी है।
इस गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सोलन ने की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page