अर्की में मानव कल्याण समिति की मासिक बैठक आयोजित, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक समिति के संस्थापक डॉ. संत लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।


समिति के सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि समिति ने आगामी सितंबर माह में अर्की क्षेत्र के किसी दूर-दराज़ गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।


बैठक में समिति द्वारा आम लोगों को उपलब्ध करवाए जा रहे ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स की नियमित उपयोग के कारण होने वाली तकनीकी क्षति को देखते हुए उनकी सर्विसिंग किसी अनुभवी यंत्रज्ञ से करवाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे जरूरतमंद लोगों को निर्बाध सेवा मिलती रहे।


इसके अतिरिक्त समिति ने एक प्रस्ताव पारित कर बीएमओ अर्की से आग्रह किया कि नागरिक अस्पताल अर्की में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ओपीडी में लगने वाली कतारों को व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त प्रबंध किए जाएं, ताकि मरीजों तथा चिकित्सकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में मोहन लाल शर्मा, मनोहर लाल, ओम प्रकाश शर्मा, रोहित शर्मा सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page