कोटली वार्ड से भीम सिंह ठाकुर और देवरा वार्ड से अखिलेश ठाकुर ने भरा नामांकन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर उपमंडल अर्की में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कोटली वार्ड से बीडीसी उम्मीदवार भीम सिंह ठाकुर तथा देवरा वार्ड से उम्मीदवार अखिलेश ठाकुर ने बुधवार को समर्थकों के साथ विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों उम्मीदवारों के समर्थन में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समर्थकों ने उत्साह के साथ उम्मीदवारों का स्वागत करते हुए उनके पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर अर्की न्यायालय के अधिवक्ताओं सहित कोटली एवं देवरा वार्ड से जुड़े लगभग 200 लोग मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया।


जानकारी के अनुसार कोटली वार्ड के अंतर्गत कोटली, चम्यावल तथा दधोगी पंचायतें आती हैं, जबकि देवरा वार्ड में देवरा एवं बातल पंचायत शामिल हैं। दोनों वार्डों में नामांकन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


इस दौरान उम्मीदवारों ने क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे क्षेत्र के समग्र विकास, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
नामांकन के बाद समर्थकों ने दोनों उम्मीदवारों को फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा जीत का विश्वास जताया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page