लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल, मंजयाट के पांच विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल, मंजयाट के पांच विद्यार्थियों, हार्दिक, दिया, हर्षित, कार्तिक और हर्ष ने राज्य स्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और सशक्त टीम भावना का परिचय देते हुए कार्तिक, हर्षित और दिया का चयन राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैम्पियनशिप के लिए हुआ है।


चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन  में किया जाएगा।


विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. कुसुम लता गुप्ता ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

उन्होंने अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों के सहयोग की भी सराहना की।
विद्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page