राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में बैग-फ्री डे पर विविध गतिविधियों का आयोजन

दैनिक हिमाचल न्यूज : उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में शनिवार को “बैग-फ्री डे” के उपलक्ष्य पर विभिन्न शैक्षिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक एवं जीवनोपयोगी शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल दिया गया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी कपिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को शारीरिक स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उसका डेमो भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद भूकंप जैसी आपदाओं से बचाव हेतु मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें आपदा के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक उपायों से छात्रों को अवगत कराया गया।

भारद्वाज ने बताया कि इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा विषय पर डेक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्रों ने नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।


कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज के मार्गदर्शन में सभी गतिविधियां सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। इस दौरान ज्योतिका कौशल, अरुणा गुप्ता, प्रभा, दिनेश, हेमराज, कपिल भारद्वाज, शेखर, रविंद्र, हेमंत, प्रेमलाल, चैतराम, गंगा देवी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page