यज्ञ धूम से सुगंधित हुआ सीबीएसई स्कूल अर्की

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल मुख्यालय स्थित एससीवीटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में पुरातन परंपरा का निर्वाह करते हुए हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना को साकार करना रहा।


इस अवसर पर आचार्य दुष्यंत शास्त्री ने अपने मधुर कंठ से मंत्रोच्चारण करते हुए मां सरस्वती और वेद माता गायत्री की विशेष पूजा-अर्चना करवाई। हवन के दौरान स्वाहा के समवेत स्वर से पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। हवन में प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी), सभी स्टाफ सदस्यों सहित कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने आहुतियां देकर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page