हनुमान बड़ोग स्कूल में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यवाहक मुख्याध्यापक नरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पेड़-पौधे लगाने, बिजली एवं पानी की बचत करने, प्लास्टिक के कम उपयोग तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर के चारों ओर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।


कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया तथा सभी ने पृथ्वी को स्वच्छ व सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page