शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 108 लाइसेंस सस्पेंड, 802 चालान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  प्रदेश में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मार्च माह के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े गए 108 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। इनमें मंडी में सबसे अधिक 101, हमीरपुर में 5 और शिमला में 2 मामलों में लाइसेंस निलंबित किए गए।

प्रतीकात्मक छायाचित्र


पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च में पूरे प्रदेश में ड्रंक एंड ड्राइव के 802 चालान किए गए हैं। इसके साथ ही 220 चालकों के लाइसेंस निलंबन या रद्द करने की सिफारिश क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण को भेजी गई है। वहीं, 391 चालकों को नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया।
ट्रैफिक, टूरिस्ट एवं रेलवे पुलिस के डीआईजी संजीव गांधी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार 24 घंटे ट्रैफिक डाटा का विश्लेषण कर रही है और उसी आधार पर कार्रवाई को तेज किया गया है।


जिलावार आंकड़ों की बात करें तो पुलिस जिला बद्दी में 42 चालान कर 17 लाइसेंस निलंबन की सिफारिश भेजी गई है। बिलासपुर में 8 चालान और 2 लाइसेंस, चंबा में 26 चालान और 4 लाइसेंस, देहरा में 23 चालान, हमीरपुर में 31 चालान और 5 लाइसेंस, जबकि कांगड़ा में सबसे ज्यादा 208 चालान और 55 लाइसेंस निलंबन की सिफारिश की गई है।



पुलिस की सख्ती से साफ है कि नशे में वाहन चलाने वालों के लिए अब कोई ढील नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों से अपील है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page