कुनिहार के दिनेश ठाकुर बने नेशनल कबड्डी ऑफिसर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- कुनिहार क्षेत्र के दिनेश ठाकुर ने एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी अधिकारी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर नेशनल कबड्डी ऑफिसर बनने का गौरव प्राप्त किया है।


दिनेश ठाकुर, जो जाड़ली गांव के निवासी हैं, वर्तमान में सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाड़ली में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपने खेल के प्रति जुनून और वर्षों की मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। बचपन से ही कबड्डी के प्रति लगाव रखने वाले दिनेश ने लगातार अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर अपने सपने को साकार किया।


जानकारी के अनुसार उन्होंने करीब एक माह पहले भोपाल में आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, जिसका परिणाम अब घोषित हुआ है। उनकी इस सफलता से कुनिहार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
दिनेश ठाकुर की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page