दधोगी पंचायत में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में ग्राम पंचायत दधोगी में एक दिवसीय नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन तहसील कल्याण अधिकारी राकेश कुमार के सौजन्य से किया गया।


कार्यक्रम में पुलिस विभाग से कामेश्वर ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान कांता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार, पंचायत कोटली से दयाराम शर्मा, पूर्व प्रधान जितेंद्र शर्मा तथा वार्ड सदस्य देशराज सहित आसपास के क्षेत्रों के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इस दौरान स्कूली बच्चों ने नशा मुक्ति विषय पर भाषण और कविताएं प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों और इससे समाज में फैल रही बुराइयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।


तहसील कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
शिविर में करीब 140 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था भी की गई।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page