बखालग पंचायत के प्रेमलाल 29 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक विदाई

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत बखालग के पंचायत चौकीदार प्रेमलाल आज अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 19 अक्तूबर 1997 से लगातार लगभग 29 वर्षों तक ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।


अपने लंबे सेवाकाल के दौरान प्रेमलाल ने प्रतिदिन सुबह से शाम तक पंचायत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने सरल स्वभाव व मेहनत के चलते क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई। हालांकि इतने वर्षों तक सेवा देने के बावजूद उन्हें किसी प्रकार की पेंशन या विशेष सरकारी लाभ न मिलना उनके और उनके परिवार के लिए चिंता का विषय जरूर रहा।


सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रूप देई, पूर्व उपप्रधान पूर्ण चंद शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य जितेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य सीताराम, पदम चंद, रीना देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


इसके अलावा पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, सिलाई अध्यापिका तथा पंचायत के अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने प्रेमलाल को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page