अर्की कॉलेज में दो दिवसीय एनसीसी फायरिंग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में 1 एचपी बीएन एनसीसी, सोलन के तत्वावधान में दो दिवसीय एनसीसी फायरिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा सैन्य कौशल का विकास करना रहा


शिविर का संचालन कॉलेज प्राचार्या सुनीता शर्मा के मार्गदर्शन में लेफ्टिनेंट अरुण ठाकुर, सूबेदार संजीव कुमार, हवलदार निर्मल सिंह एवं हवलदार सोहन सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शिविर में महाविद्यालय के 42 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को हथियारों के सुरक्षित संचालन, बंदूक पकड़ने की सही विधि, लक्ष्य निर्धारण, ट्रिगर नियंत्रण तथा फायरिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।

साथ ही कैडेट्स में टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना को भी विकसित किया गया।
शिविर के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच कैडेट्स का चयन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर से कैडेट्स को न केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page