ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- चैत्र नवरात्रों के पावन अवसर पर मां भगवती संकीर्तन मंडली अर्की की ओर से सिविल अस्पताल अर्की में मरीजों को फल वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस दौरान मंडली की सदस्याओं ने मरीजों का कुशलक्षेम भी पूछा और उनका मनोबल बढ़ाया।


मंडली की प्रधान बाला शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र शक्ति आराधना का पर्व है, जिसमें भक्तजन मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सेवा और करुणा की भावना के साथ मरीजों के बीच जाकर उन्हें फल वितरित किए गए।

मंडली की सदस्याओं ने मां भगवती से समस्त विश्व के कल्याण की प्रार्थना करते हुए सभी के सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर मंडली की सभी महिला सदस्याएं उपस्थित रहीं।





