मंडी में मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में निर्णय

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक दाड़लाघाट स्थित बाघल होटल में प्रदेशाध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अंबेडकर जयंती मंडी में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वित्त पोषण, मानव संसाधन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में प्रदेश महासचिव तारा चंद रनोट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैन राम नेगी, प्रदेश समन्वयक राजेश कश्यप, राज्य संगठन सचिव सी.डी. बंसल, राज्य प्रवक्ता शक्त राम कश्यप, संयुक्त सचिव ओम प्रकाश भाटिया, राज्य सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी एवं जिला शिमला अध्यक्षा बिंदी कल्याण, जिला सोलन अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, बिलासपुर अध्यक्ष सीता राम कौंडल, जिला मंडी अध्यक्ष भवानू राम, अर्की ब्लॉक अध्यक्ष गंगा राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने का संकल्प भी लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page