कर्ज लेने वाली पार्टी ही करे भरपाई, वरना चुनाव लड़ने का नहीं हक: प्रकाश राणा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– विधानसभा में बोलते हुए जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि जो पार्टी कर्ज लेती है, उसे उसकी भरपाई भी स्वयं ही करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई दल अपनी आर्थिक जिम्मेदारियां नहीं निभाता, तो उसे चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं होना चाहिए।


प्रकाश राणा ने लोकलुभावन घोषणाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को आकर्षित करने के लिए किए जाने वाले वादों के पीछे जवाबदेही तय होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल घोषणाएं कर देना और बाद में उनका बोझ जनता पर डाल देना उचित नहीं है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ऐसी राजनीति से बचने की जरूरत है, जिसमें बिना सोचे-समझे वादे किए जाते हैं। उन्होंने मांग की कि चुनावी घोषणाओं और कर्ज के मामलों में राजनीतिक दलों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए, ताकि जनता के हितों की रक्षा हो सके।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page