मोदी सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके कुल कार्यकाल को मिलाकर उन्होंने बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनके नाम 8,930 दिनों तक सरकार का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड दर्ज था।


नरेंद्र मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद वर्ष 2014 तक उन्होंने गुजरात की कमान संभाली। फिर 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने और तब से लगातार इस पद पर कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को जोड़ने पर यह आंकड़ा 8,931 दिन तक पहुंच गया है।


इस उपलब्धि के साथ नरेंद्र मोदी भारत की राजनीति में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित सरकार के प्रमुख बने रहने वाले नेता बन गए हैं। इससे पहले यह विशेष रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम था, जिन्होंने 1994 से 2019 तक करीब 25 वर्षों तक सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।


प्रधानमंत्री मोदी का यह सफर इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में लंबे समय तक लगातार नेतृत्व किया है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने लगातार जनता का विश्वास हासिल किया और अब तक तीन बार इस पद पर चुने जा चुके हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page