ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि बद्दी और अर्की में 24 व 25 मार्च, 2026 को 112 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 24 मार्च को उप रोजगार कार्यालय बद्दी में मैसर्स बीटा ड्रग्स लिमिटेड के 7 पदों तथा मैसर्स माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के 35 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होंगे। इन पदों में ऑफिसर आरएफ, जूनियर ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव, वायर कट ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, ऑपरेटर और अप्रेंटिस शामिल हैं।

इसी प्रकार 25 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अर्की में मैसर्स एसआईएस लिमिटेड आरटीए हमीरपुर के 70 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इनमें सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद भरे जाएंगे।
जगदीश कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, फिटर, बीफार्मा, बीटेक इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, एमबीए एचआर, बीएससी और एमएससी माइक्रोबायोलॉजी निर्धारित की गई है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर पंजीकरण के बाद अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 24 मार्च को प्रातः 10:30 बजे मॉडल करियर सेंटर, उप रोजगार कार्यालय बद्दी, तथा 25 मार्च को प्रातः 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय अर्की में अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों सहित पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98726-40412, 98169-28706 और 78328-91722 पर संपर्क किया जा सकता है।


