ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- ओल्ड एज हेल्पलाइन सोसाइटी का स्थापना दिवस 22 अप्रैल 2026 को सोलन स्थित दुर्गा क्लब में आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी आज यहां सोसाइटी के अध्यक्ष कंवर शैलेन्द्र सिंह ने सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सोसाइटी के 90 तथा 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।
कंवर शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि कुमारहट्टी में सोसाइटी को उपलब्ध भूमि की निशानदेही करवाने के उपरांत आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय भी लिया गया कि सदस्यों से भविष्य में भी वर्तमान दर पर ही सदस्यता शुल्क लिया जाएगा।

बैठक में सदस्यों द्वारा दिवंगत सदस्यों स्वर्गीय डॉ. आर सी गर्ग, अभियंता के.सी गुप्ता और सदस्य सतपाल मरजारा की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती राज मरजारा के योगदान को स्मरण किया गया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में सोसाइटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पंकज खुल्लर, उपाध्यक्ष बी.एन कोरला और डॉ. बलबीर विज, महासचिव आर.एल नेगी, कोषाध्यक्ष एस.आर गर्ग सहित डॉ. वी.के. राय, बलबीर सिंह ठाकुर, वरिष्ठतम सदस्य बी.एल.गोयल, सुरजीत भारती, डॉ. एस.के. नैयर, एस.के. दत्ता, सतपाल मरजारा, के.डी. बाली सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।




