धुन्दन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, नई पंचायत गठन पर सरकार और विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : कांग्रेस कमेटी ग्राम पंचायत धुन्दन की बैठक रविवार को प्रधान पूरन चंद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।


इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई पंचायत के गठन के निर्णय पर प्रदेश सरकार और अर्की के विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि धुन्दन पंचायत से टुयरू और चमाकड़ी पंचायत को अलग किए जाने के निर्णय से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।


उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर क्षेत्र के लोग लंबे समय से प्रयासरत थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी कई बार इस दिशा में प्रयास किए गए, लेकिन उस समय यह कार्य संभव नहीं हो पाया। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं भी बेहतर ढंग से मिलेंगी।

बैठक में पूर्व प्रधान शकुंतला शर्मा, पूर्व उपप्रधान मदन शर्मा, कांग्रेस कमेटी प्रधान पूरन चंद ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी नागेश कपिल, सचिव गंगा राम, उपप्रधान सोहन लाल, कृष्ण लाल ठाकुर, सदस्य मनी राम, रविन्द्र मिश्रा ,हरि सिंह, अमर सिंह ठाकुर, भूप चंद, पूर्व पंचायत सदस्य कृष्ण चंद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page