राजकीय उच्च विद्यालय भराड़ीघाट को जिला स्तर पर बेस्ट एसएमसी अवार्ड

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज — उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय भराड़ीघाट की विद्यालय प्रबंधन एसएमसी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला स्तर पर बेस्ट एसएमसी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।


विद्यालय के मुख्याध्यापक राजेश कपिल ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति ने पहले खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके आधार पर विद्यालय की एसएमसी को जिला स्तर पर यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि 13 मार्च 2026 को जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, कला केंद्र कोठो (सोलन) में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कुलदीप कपिल, एसएमसी अध्यक्ष रीता देवी तथा सदस्य चंपा देवी ने जिलाधीश के कर कमलों से यह सम्मान प्राप्त किया।
मुख्याध्यापक राजेश कपिल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यालय प्रबंधन समिति की ही नहीं बल्कि पूरे विद्यालय परिवार, अभिभावकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सभी के सहयोग और समर्पण से विद्यालय में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से विद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा और क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलता रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page