राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगू को जिला स्तर पर बेस्ट एसएमसी अवार्ड

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : शिक्षा खंड अर्की के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगू की विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) को उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला स्तर पर बेस्ट एसएमसी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।


विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य विनोद बंसल तथा एसएमसी अध्यक्ष रमेश कुमार ने यह सम्मान जिलाधीश सोलन के कर कमलों से प्राप्त किया। यह सम्मान विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर व गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।


विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह उपलब्धि विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने मिलकर विद्यालय के शैक्षणिक और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया है।


इस उपलब्धि पर कार्यकारी प्रधानाचार्य विनोद बंसल ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों, अभिभावकों तथा विद्यालय के अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों के हित और विद्यालय के विकास के लिए सभी मिलकर कार्य करते रहेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page