ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति सम्मान समारोह के दौरान राजकीय माध्यमिक विद्यालय छामला को उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उपायुक्त सोलन द्वारा विद्यालय की सक्रिय और प्रभावी विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त सोलन ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समितियां शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालय छामला की विद्यालय प्रबंधन समिति ने विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा समुदाय की भागीदारी बढ़ाने में सराहनीय योगदान दिया है।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय छामला को यह सम्मान मिलने पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान राम कृष्ण शर्मा, सचिव एवं मुख्याध्यापक राकेश कुमार, सदस्य सुनीता देवी, देवराज शर्मा, सीता देवी, कांता देवी, कमराज शर्मा, माला देवी और रमेश शर्मा सहित स्थानीय समुदाय में खुशी का माहौल है।




