प्राथमिक पाठशाला चंडी (अर्की) की विद्यालय प्रबंधन समिति को उत्कृष्टता सम्मान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- शिक्षा खंड अर्की के अंतर्गत आने वाली राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला चंडी (अर्की) की विद्यालय प्रबंधन समिति को विद्यालय के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यह उत्कृष्टता सम्मान पत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन तथा समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया।


विद्यालय के विकास, शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति को यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान पत्र 13 मार्च 2026 को सोलन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया।
इस अवसर पर कार्यवाहक सीएचटी लाभ चंद कश्यप ने एसएमसी सदस्यों के साथ जीसीपीएस चंडी (अर्की) की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।


इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा क्षेत्रवासियों में खुशी का वातावरण है। सभी ने इसे विद्यालय प्रबंधन समिति, अध्यापकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया तथा विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय शिक्षा और विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करता रहेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page