डुमैहर स्कूल विदाई समारोह: शौर्य बने मिस्टर फेयरवेल, भारती मिस फेयरवेल, निहारिका मिस एडोरेबल

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में मंगलवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सीनियर साथियों को भावभीनी विदाई दी।


विद्यालय प्रवक्ता विजय भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, एकल गान, चुटकुले और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शायरी, कविता और भाषण के माध्यम से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भी गीत और भाषण के जरिए विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का संचालन किया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फेयरवेल का चयन रहा। इस अवसर पर अध्यापक हितेश कुमार और राज कुमार पाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। तीन चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। शौर्य ठाकुर को मिस्टर फेयरवेल, भारती शर्मा को मिस फेयरवेल और निहारिका को मिस एडोरेबल चुना गया।
विद्यार्थियों की वाकपटुता और हाजिर जवाबी ने सभी को प्रभावित किया। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट किए।


विद्यालय प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगामी वार्षिक परीक्षा के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page