डीआईजी नॉर्थ रेंज सुमेधा द्विवेदी ऊना के प्रवास पर,पंजाब की तमाम सीमाओं का किया निरीक्षण।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-डीआईजी नॉर्थ रेंज सुमेधा द्विवेदी इन दिनों जिला ऊना के प्रवास पर निकली है।इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पंजाब से सटी तमाम सीमाओं पर औचक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं की जांच की। पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सीमाओं पर चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने कहा कि नार्थ रेंज के तहत आने वाली पंजाब सीमाओं के सभी एंट्री प्वाइंटस पर निरीक्षण किया जा रहा है।इसके साथ ही दोनों राज्यों की पुलिस के बीच नशे की तस्करी को रोकने के लिए भी संयुक्त पुलिस अभियान पर बल दिया जा रहा है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page