महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने वाला है केंद्रीय बजट 2026: आशा परिहार

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – अर्की विधानसभा की वरिष्ठ भाजपा  नेत्री आशा परिहार ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए कहा है कि यह बजट महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।


आशा परिहार ने कहा कि बजट में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, कौशल विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और शिक्षा में निवेश जैसे प्रावधान महिलाओं के लिए नई संभावनाएं खोलेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार, स्टार्ट-अप्स और डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के प्रयास सराहनीय हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य, पोषण, मातृत्व देखभाल और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान देकर सरकार ने महिलाओं की जीवन गुणवत्ता सुधारने का स्पष्ट संदेश दिया है। आशा परिहार ने विश्वास जताया कि यह बजट महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के साथ-साथ विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अंत में उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 महिलाओं के लिए अवसरों से भरा है और इससे आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी देश के विकास में और अधिक मजबूत होगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page