अर्की के सुमेध शर्मा बने एच.ए.एस., क्षेत्र में खुशी की लहरअर्की

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर–2 निवासी सुमेध शर्मा के हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एच.ए.एस.) में चयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सुमेध शर्मा वर्तमान में जिला राजस्व अधिकारी के पद पर शिमला में सेवाएं दे रहे हैं और अब उनकी पदोन्नति एच.ए.एस. अधिकारी के रूप में हुई है।


सुमेध शर्मा के माता–पिता शिक्षा विभाग में सेवाएं दे चुके हैं और अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने संस्कारों, मेहनत और लगन से बेटे को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सुमेध बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने निरंतर परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।


एच.ए.एस. बनने से पहले सुमेध शर्मा अध्यापक, नायब तहसीलदार, तहसीलदार तथा जिला राजस्व अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की मिसाल पेश की है।


उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि सुमेध शर्मा की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे पूरे अर्की क्षेत्र का मान बढ़ा है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page