ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज: भारतीय जनता पार्टी चमाकड़ीपुल बूथ पर सांसद अनुराग ठाकुर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र हांडा के नेतृत्व में बाजार में मिठाई बांटी और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में भीम शर्मा, हेमंत शर्मा, हेमराज शर्मा, कमल कुमार, बलवीर कुमार, राहुल भारद्वाज, मोहित भारद्वाज, मनीष भारद्वाज, कर्मचंद ठाकुर, देवेंद्र रघुवंशी, जोगेंद्र ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, सुनील ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, संतराम भारद्वाज, रजत भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






