राकेश गौतम को सोलन जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर दाड़लाघाट में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  भारतीय जनता पार्टी द्वारा राकेश गौतम को सोलन जिला किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर दाड़लाघाट मंडल में हर्ष का वातावरण है। यह नियुक्ति क्षेत्र की राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भाजपा दाड़लाघाट मंडल के उपाध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, कला ठाकुर, जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, जिला परिषद सदस्य धुन्दन भुवनेश्वरी शर्मा, प्रेम शर्मा, युवा मोर्चा के पूर्व अर्की मंडल अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर, प्रवक्ता सुनील ठाकुर, किसान मोर्चा प्रवक्ता बंटू शुक्ला, मीडिया प्रभारी पवन गौतम, दाड़ला सैनिक लीग अध्यक्ष कैप्टन हीरा लाल ठाकुर, बरायली पंचायत प्रधान रीता शर्मा, उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी, बरसनु पंचायत उपप्रधान अतरू राम ठाकुर, चेत राम शर्मा, ओपी शर्मा, दौलत राम, वीरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश गौतम और श्याम लाल सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि राकेश गौतम के नेतृत्व में किसान मोर्चा और मजबूत होगा तथा पार्टी को और अधिक जनसमर्थन मिलेगा। उधर, जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर राकेश गौतम ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page