अर्की मंडल भाजपा की विशेष बैठक, हर घर तिरंगा और पौधारोपण पर जोर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल की विशेष बैठक मंडल उपाध्यक्ष प्रभा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप ने जानकारी दी कि बैठक का मुख्य एजेंडा “हर घर तिरंगा” अभियान और मंडल के प्रत्येक बूथ पर 11-11 पौधे लगाने का रहा। उन्होंने बताया कि भाजपा की तिरंगा यात्रा 13 अगस्त 2025 को अर्की में निकाली जाएगी, जबकि 15 अगस्त 2025 तक हर बूथ पर पौधारोपण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर जयानंद शर्मा, सोनू सोनी, कांता भारद्वाज, हेमंत शर्मा, संदीप गुप्ता, सरस्वती, वेद प्रकाश, गीता देवी, सुनीता देवी, भावना गुप्ता, बाबूराम शर्मा, रतन लाल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, बाबूराम ठाकुर, जीत सिंह, खेमचंद सहित महू से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page