ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-भारतीय जनता पार्टी सोलन जिला कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को की गई, जिसमें अर्की क्षेत्र से सावित्री कश्यप को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा मंडल अर्की की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अर्की के महामंत्री यशपाल कश्यप ने बताया कि इस नियुक्ति से अर्की क्षेत्र को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि सोनू सोनी को जिला मीडिया सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। सोनू सोनी अर्की में व्यवसायी है और सामाजिक कार्यों में भी हमेशा अग्रणी रहते है।

जिला कार्यकारिणी में यशवंत ठाकुर, कांता भारद्वाज, विनती मुकुल और अनिल गर्ग को भी स्थान मिला है।

भाजपा मंडल अर्की की अध्यक्ष रीना भारद्वाज, महामंत्री यशपाल कश्यप व मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।




