ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अर्की के सी.डी. बंसल को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है। मोर्चा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बंसल इससे पूर्व राज्य संयुक्त लेखाकार के पद पर कार्यरत रहे हैं। वह सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक (बैंक) हैं और गांव कशयालू के निवासी हैं। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय बंसल कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं।

नियुक्ति के बाद बंसल ने संगठन के राज्य अध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज, उपाध्यक्ष सैन राम नेगी, महासचिव तारा चंद रानौट और समन्वयक राजेश कश्यप का आभार जताया।

बंसल ने कहा कि उन्हें जो उत्तरदायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग की समस्याओं को प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।




