ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की के ऐतिहासिक शकनी आश्रम में आश्रम समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में 21 जुलाई को बाबा शीलनाथ जी की पुण्यतिथि के अवसर पर होने वाले वार्षिक भंडारे को लेकर चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए गए।

आश्रम समिति के प्रधान राजेंद्र राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जुलाई से 21 जुलाई तक अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। 21 जुलाई को पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन होगा। बैठक के पश्चात सदस्यों ने आश्रम परिसर में झाड़ियों की सफाई कर श्रमदान भी किया।
इस अवसर पर सुशील गांधी, अशोक सोनी, निशांत गुप्ता, हेमंत शर्मा, मस्तराम, योगराज, गीताराम, मनोज डोगरा, विनोद कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।






