यशपाल ठाकुर//दैनिक हिमाचल न्यूज- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सफल और बेमिसाल कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल जयनगर की ओर से “संकल्प से सिद्धि – विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन छयोड़ खड्ड में भव्य रूप से किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक और भाजपा सोलन के पूर्व जिलाध्यक्ष लखविंदर सिंह राणा ने शिरकत की। उनके साथ भाजपा सोलन के वर्तमान जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लखविंदर सिंह राणा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 11 वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को विस्तार से रखा और कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी हर गांव, हर घर तक पहुंचाएं।

भाजपा सोलन जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं – प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, ऑपरेशन सिंदूर आदि – का उल्लेख किया और कहा कि हम सबका दायित्व है कि इन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद नागरिक तक पहुंचे।

सभा में भाजपा मंडल जयनगर के मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन ने आए हुए सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से बड़ोग बूथ के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता गोविंद राम शर्मा, जय आनंद शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश चौधरी, सोशल मीडिया संयोजक हेमराज शर्मा, मीडिया प्रभारी यशपाल ठाकुर, उप प्रधान रमेश ठाकुर, विभिन्न पंचायतों के प्रधान व उप-प्रधान तथा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के लक्ष्य को 2047 तक प्राप्त करने का संकल्प लिया।


