हिमाचल यूथ कांग्रेस ने शशिकांत शर्मा को सौंपी नई जिम्मेदारी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शशिकांत शर्मा को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के मोबाइल अनुप्रयोग के लिए प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए की गई है। अब शशिकांत शर्मा प्रदेश स्तर पर संगठन की गतिविधियों को आईवाईसी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से संचालित करेंगे।

प्रदेश स्तर की इस नियुक्ति पर शशिकांत शर्मा ने राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष भानू चिब, राष्ट्रीय महासचिव विनीत कम्बोज, प्रदेश सह प्रभारी योगेश हांडा और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

अर्की क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले शशिकांत शर्मा को मिली यह जिम्मेदारी न केवल संगठन की डिजिटल सक्रियता को बढ़ावा देगी, बल्कि प्रदेश में युवाओं के बीच संगठनात्मक समन्वय को भी मजबूत करेगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page