
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,रक्षा मंत्रालय सचिव के ओएसडी प्रेम सिंह रघुवंशी के ताया के बेटे एवं बड़े भाई 74 वर्षीय धनी राम रघुवंशी का आज प्रातःकाल आकस्मिक निधन हो गया। वे अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत घनागुघाट के गांव ध्यानपुर निवासी थे और शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपने सेवा काल में खो-खो,कबड्डी जैसे खेलों में जिला एवं राज्य स्तर पर उल्लेखनीय योगदान दिया। वे कई बार शील्ड विजेता टीम के अभिन्न हिस्सा रहे और उन्ही के ही स्कूल में लगातार शील्ड रहती थी।

सेवानिवृत्ति के बाद वे सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे और ग्राम पंचायत घनागुघाट के प्रधान पद पर भी सेवाएं दीं व लंबे समय तक ब्लॉक कांग्रेस अर्की के कोषाध्यक्ष भी रहे। ओएसडी प्रेम सिंह रघुवंशी ने उन्हें पितातुल्य बताते हुए अत्यंत दुःख के साथ बताया कि उनके बड़े भाई जीवनभर समाज सेवा में सक्रिय रहे और मृत्यु से एक दिन पूर्व भी एक व्यक्ति की सहायता के लिए अपने स्कूटर से स्वयं उसे गंतव्य तक पहुंचाया। उनकी सरलता,सेवा भावना और खेल क्षेत्र में योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल,अर्की विधानसभा के विधायक संजय अवस्थी,अर्की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप,राज्य उपाध्यक्ष सेवादल सुशील ठाकुर,राज्य सचिव सेवादल सुरेंद्र वर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादल संजय ठाकुर,पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष ऋषि देव शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंजीत पॉल,बाघल लैंड लूजर अध्यक्ष जगदीश ठाकुर,पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट राजेश गुप्ता,सुरेंद्र ठाकुर,पंचायत प्रधान घनागुघाट,बीडीसी सदस्य,पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।






