
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,भाजपा दाड़ला मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन दाड़लाघाट के झरना पर किया गया। यह सम्मेलन मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर,अर्की मंडल की अध्यक्षा रीना भारद्वाज तथा जयनगर मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन की संयुक्त अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और अपने अनुभवों से कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों,संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डालते हुए सक्रिय सदस्यों का मार्गदर्शन किया।

इसके अतिरिक्त भाजपा सोलन ज़िला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल और पूर्व विधायक व वर्तमान विधानसभा प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा की उपस्थिति ने सम्मेलन को और भी गौरवशाली बना दिया। दोनों नेताओं ने अपने वक्तव्यों में पार्टी की आगामी रणनीतियों,जमीनी स्तर पर कार्यों की आवश्यकता और जनसंपर्क की महत्ता पर ज़ोर दिया। इस दौरान सम्मेलन में सबसे ज्यादा अर्की भाजपा से सबसे ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाने वाले राकेश ठाकुर,प्रतिभा कंवर,राज कुमार,राजेंद्र ठाकुर,भीम सिंह चौहान,संत राम को सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती,बूथ स्तर पर कार्य की समीक्षा,आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

सम्मेलन में भाजपा दाड़ला मंडल के बालक राम शर्मा,ज़िला सचिव राकेश गौतम,उपाध्यक्ष कला ठाकुर,जगदीश्वर शुक्ला,महामंत्री पुरुषोत्तम ठाकुर,भीम शर्मा,कोषाध्यक्ष धनी राम,सचिव हीरा कौशल,महेंद्र ठाकुर,उर्मिला देवी,मीडिया प्रभारी जय देव शर्मा,प्रवक्ता सुनील,आईटी सह संयोजक मनोज गौतम,सोशल मीडिया संयोजक केशव राम,कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण चंद भट्टी,संत राम,बलदेव,भीम सिंह चौहान,धर्म पाल,संजीव शर्मा,कुलदीप ठाकुर,नागेंद्र,अश्वनी सहित अर्की व जयनगर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य व कार्यकर्त्ता शामिल रहे।








