राज्य को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए प्रदेश सरकार कार्यरत- संजय अवस्थी

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत ग्राम पंचायत मान में सुलझाई समस्याएं
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए कार्य कर रही है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मान के गांव खत्याच बवासी में ‘विधायक आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि ‘विधायक आपके द्वार कार्यक्रम’ अर्की विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों की विभिन्न समस्याएं उनके घर-द्वार के समीप शीघ्र सुलझ सकें।
संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह ठाकुर प्रदेश की कठिन आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की लगभग 80 प्रतिशत जनसंख्या आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है और प्रदेश सरकार का तीसरा बजट गांव को समृद्ध बनाकर प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।


उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
कार्यक्रम में अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया और शेष समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में मान, मनलोग कलां, चिल्लड़, पंदल, लड़हेच, खतेटा, कंडी, ज्यालंग, भनोन, खत्याची, मँझयार आदि गाँव के लोगो की समस्याओं को विधायक ने सुना।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर ईटली में आयोजित विशेष ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता ग्राम पंचायत मान की रिया शर्मा को सम्मानित किया और भावी प्र्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने रिया को अपनी ओर से 11 हज़ार रुपए देने की घोषणा भी की।


उन्होंने ग्राम पंचायत मान बेटनु उठाऊ पेय जल योजना के लिए 14.75 लाख रुपए, मोक्ष धाम ज्यालंग व मँझयार निर्माण कार्य के लिए 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने नौणी मँझयार उठाऊ पेय जल योजना की वितरण लाइन के सुधार के लिए 3.15 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने पोखटू व कंडी खेल मैदान के लिए 50-50 हज़ार रुपए देने की घोषणा की। उन्हांेने महिला मण्डल ज्यालंग के भवन निर्माण के लिए 2 लाख रुपए व समान खरीद के लिए 11 हज़ार रुपए देने की घोषणा भी की।
विधायक ने स्थानीय सम्पर्क मार्ग को पक्का करने, बवासी-खत्याच-लोहे की डोरी सिंचाई योजना के लिए प्राक्कलन अनुसार धनराशि उपलब्ध करवाने, ज्यालंग और कण्डी में वर्षा शालिका के निर्माण के लिए राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उठाऊ पेयजल योजना ज्यालंग का पुनरुद्धार शीघ्र करवाया जाएगा। उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र मान में शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी का पद भरने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि मान के लिए सिंचाई योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जा रही है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगो को चरणबद्ध आधार पर पूरा किया जाएगा।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत मान के प्रधान सुरेंद्र कुमार, उप प्रधान दौलत राम, ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर, ग्राम पंचायत बधोखरी के उप प्रधान रणजीत सिंह, कांग्रेस पार्टी के सतीश कश्यप, पंचायत समिति सदस्य हेम राज, ग्राम पंचायत मान के वार्ड सदस्य होशियार सिंह, विभिनन पंचायतों के जन प्रतिनिधि महिला मण्डल ज्यालंग की प्रधान लक्ष्मी देवी, युवक मण्डल खत्याच के प्रधान हरीश कुमार, कांग्रेस पार्टी के रोशन वर्मा, दिलीप कुमार, सतपाल शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी तन्मय कँवर, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page