पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) के छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों को वित्तीय साक्षरता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जोगेंद्रा बैंक के प्रबंधक मनीराम ने वित्तीय साक्षरता के बारे में बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि वित्तीय साक्षरता क्या है और इसका महत्व क्या है।

उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि कैसे वे अपने पैसे का सही तरीके से उपयोग कर सकते हैं और भविष्य में अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल अर्की डॉक्टर प्रियंका द्वारा बच्चों को डब्ल्यूआईएफएस कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूक किया गया। उन्होंने बच्चों को एनीमिया जैसे रोग और उसके संदर्भ में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि एनीमिया क्या है,इसके कारण क्या हैं और इसके लक्षण क्या हैं। उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि कैसे वे एनीमिया से बच सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या अमिता कौशल ने मनीराम और डॉ प्रियंका को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की जागरूकता से विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिलता है। उन्होंने डॉक्टर प्रियंका और मनीराम का विद्यालय परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page